एक करोड की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का ठक्कर ग्राम में हुआ भूमि पूजन

एक करोड की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का ठक्कर ग्राम में हुआ भूमि पूजन
जबलपुर। अति पिछडा क्षेत्र ठक्कर ग्राम की गरीब जनता को उनके सामाजिक, शैक्षणिक, साहित्यिक कार्य करने हेतु आवशयकता को देखते हुये उन्हे राहत देने के उद्देशय से क्षेत्र के पार्षद गुलाम हुसैन के अथक प्रयासों से सामुदायिक भवन (बारात घर) का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसका भूमि पूजन का आयोजन मंगलवार को ठक्कर ग्राम वार्ड के किलकारी मैदान में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक लखन धनधोरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी कदीर सोनी, हाजी गुलाम मो.भूरे पहलवान, ननि के नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा की मुख्य अतिथि में तथा मंसूरी समाज के सरदार हामिद हुसैन, अंसारी समाज के सरदार हकीम बाबा, पठान समाज के सरदार पत्रकार हाजी मुईन खान, कुरैशी समाज के सरदार आमिन कुरैशी, राईन समाज के सरदार अयाज राईन की विशिष्ट अतिथि में तथा पूर्व एमआईसी सदस्य पार्षद गुलाम हुसैन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
आयोजक पार्षद गुलाम हुसैन ने बताया कि उक्त सामुदायिक भवन (बारात घर) की क्षेत्र में अति आवश्यकता को देखते हुये उनके प्रयासो से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के मद, विधायक निधि मद तथा पार्षद निधि मद संयुक्त रूप से लगभग एक करोड रुपये की लागत से दो मंजिला भवन, 10 हजार वर्गफुट में 8 माह में तैयार होगा, जिसमे 3 हजार व्यक्तियो की उपस्थिति की क्षमता होगी। कार्यक्रम में ताहिर अली, शाबान मंसूरी, हामिद मंसूरी, आरिफ हसन सिद्दीकी, मोहम्मद फिरदौस मुबीन पहलवान, सरदार फ़ज़ल अंसारी, कदीर अंसारी, खलील अंसारी, गुलाम जीलानी बेग, मेंहदी हसन, शाहिद खान,शफीक अंसारी, हसीब खान, टीपू सुल्तान, इमरान अंसारी, शाहरुख अंसारी, वसीम सोनी, मोहम्मद सरवर, जीशान, वहीद भाई, शेख शेरू मंसूरी, अज्जू आसिफ बैग, रफीक मंसूरी,आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उपस्थित सभी अतिथियो व जनमानस का ठक्कर ग्राम वार्ड विकास समिति तथा टीम फॉर गुलाम हुसैन ने आभार व्यक्त किया







