कटनी

बाइक से गांजा की तस्करी करते दो गिरफ्तार, बहोरीबंद पुलिस ने की कार्रवाई, 80 हजार का गांजा बरामद

कटनी, यशभारत। बहोरीबंद पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर भटगंवा रोड पुलिया के पास ग्राम कुआ में दबिश देकर मोटर साइकिल से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए दो तस्करों को दबोचकर उनके पास से 80 हजार रूपए कीमती 1 किलो 264 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। बहोरीबंद थाना प्रभारी सुदेश समन ने बताया कि 23 अक्टूबर की रात पुलिस को गांजा की तस्करी किए जाने की खबर मिली। जिस पर पुलिस ने भटगंवा रोड पुलिया ग्राम कुआ के पास घेराबंदी की। इसी दौरान दो युवक मोटरसाइकिल से आते दिखे। दोनों युवकों से पूछताछ की गई और उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास अवैध मादक पदार्थ मिला। पुलिस ने नीलमन उर्फ मन्नू केवट पिता वीरन केवट निवासी ग्राम खाडाथाना अनूपपुर एवं सुशील उर्फ भूरा पिता रामसहाय यादव 52 साल निवासी बंधा हरदुआ थाना सिहोरा को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 1 किलो 264 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं मोटर साईकिल जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button