मुख्य ख़बरें
EOW का छापा: समिति प्रबंधक के घर दबिश, संपत्ति के दस्तावेज खंगाल रही टीम

सतना ।जिले के नागौद क्षेत्र में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुबह कार्रवाई शुरू की। रीवा EOW की टीम ने जसो थाना क्षेत्र के सिजहटी गांव में अमकुई समिति प्रबंधक सुरेंद्र सिंह बघेल के घर छापा मारा। टीम उनके निवास पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि EOW की टीम घर में मौजूद संपत्ति और आय से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान मौके पर सुरक्षा बल भी तैनात रहा। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई।
बताया जा रहा है कि EOW की इस कार्रवाई का मकसद समिति प्रबंधक की घोषित आय और कमाई गई संपत्ति के बीच अंतर का पता लगाना है। जांच में संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों और आय के स्रोतों का मिलान किया जा रहा है। मामले में कार्रवाई जारी है।







