मुख्य ख़बरें

बॉर्डर पर रेड अलर्ट: गजराज के भारी कदमों की गूंज से सहमा इलाका, वन अमले की पैनी नजर

मंडला (यशभारत ब्यूरो)।जिले के सीमावर्ती ग्राम जारगी, जारगा और खुर्सीपार के जंगलों में जंगली हाथी की मौजूदगी दर्ज की गई है।

हाथी की आमद की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारी दहशत का माहौल बन गया है। वन अमले व स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हाथी के सिवनी जिले की सीमा की तरफ से इस क्षेत्र में प्रवेश करने की संभावना जताई जा रही है।

​गौरतलब है कि महज दो दिन पहले बरगी के समीपवर्ती इलाके में भी हाथी  देखा गया था, जिसके बाद से ही वन विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। खतरे की आशंका को देखते हुए सीमावर्ती ग्राम पंचायतों के सचिवों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

​प्रशासन व वन विभाग ने मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क रहने, रात के समय खेतों या जंगलों की ओर न जाने तथा घरों के भीतर ही रहने की सख्त हिदायत दी है। वन विभाग का गश्ती दल हाथी के मूवमेंट पर लगातार निगरानी रख रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button