Top-5जबलपुरमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें
यश भारत ब्रेकिंग : मदन महल फ्लाईओवर पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, देखे वीडियो…..

जबलपुर,यशभारत। मदन महल थाना क्षेत्र के मदन महल फ्लाईओवर पर शुक्रवार शाम दो कारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों कारों के एयरबैग खुल गए। दुर्घटना में एक कार में सवार दंपति और उनके दो बच्चों को गंभीर चोटें आईं। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम फ्लाईओवर पर दोनों कारें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद दूसरी कार का चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मदन महल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।







