भोपालमध्यप्रदेश

ईओडब्ल्यू ने जमीन धोखाधड़ी में हरे कृष्णा कॉलोनाइजर और जानकी बिल्डर के 3 बिल्डर गिरफ्तार

ईओडब्ल्यू  ने जमीन धोखाधड़ी में हरे कृष्णा कॉलोनाइजर और जानकी बिल्डर के 3 बिल्डर गिरफ्तार

भोपाल, यशभारत। राजधानी में भोले-भाले नागरिकों को प्लॉट और जमीन दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले शातिर बिल्डरों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ  का बड़ा एक्शन सामने आया है। ईओडब्ल्यू ने जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले तीन मुख्य बिल्डरों रामनाथ शर्मा, श्यामनाथ शर्मा और अश्विनीनाथ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

हरे कृष्णा कॉलोनाइजर और जानकी बिल्डर से जुड़ा है पूरा मामला
जांच में खुलासा हुआ है कि यह पूरा ठगी का नेटवर्क हरे कृष्णा कॉलोनाइजर और जानकी बिल्डर के बैनर तले चलाया जा रहा था। इन बिल्डरों ने ग्राहकों से मोटी रकम वसूलने के बाद भी न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही कब्जा दिया। पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर ईओडब्ल्यू ने साल 2019 में एफआईआर दर्ज कर इस बहुचर्चित मामले की गहन जांच शुरू की थी।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी
लंबे समय से चल रही जांच और साक्ष्यों के आधार पर शिकंजा कसते हुए ईओडब्ल्यू ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से अदालत ने तीनों को  न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस सख्त कार्रवाई से भोपाल के अन्य फर्जी कॉलोनाइजरों और बिल्डरों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button