कटनी

बड़ी खबर : पन्ना मोड़ पर चली गोली, अज्ञात आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम, मौके पर पंहुची पुलिस, आरोपी फरार

कटनी, यशभारत। कुठला थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर तिराहे पर एक होटल संचालक पर गोली चलाए जाने की सूचना सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग होटल संचालक के कार्यालय में घुसे और कथित तौर पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि गोली होटल संचालक को छूकर निकल गई, हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि होना शेष है। घटना की सूचना मिलते ही कुठला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी रही और मामले की जानकारी जुटाई गई। सूत्रों के मुताबिक, घटना में शामिल बताए जा रहे लोग फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।गोली चलने की सूचना से क्षेत्र में हलचल का माहौल बताया जा रहा है। घटना के पीछे का कारण क्या है और इसमें कौन लोग शामिल हैं, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना और होटल संचालक की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुलिस बयान की प्रतीक्षा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button