सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को भावभीनी विदाई, देखे वीडियो ……

जबलपुर,यश भारत। विजयादशमी के अवसर पर जबलपुर के बंग समाज की महिलाओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन से पहले पारंपरिक सिंदूर खेला उत्सव मनाया। सिद्दी बाला बोस लाइब्रेरी, सिटी बंगाली क्लब सहित अन्य बंगाली पंडालों में मां दुर्गा को बेटी मानकर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान बंगाली संस्कृति, आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। उत्सव के दौरान सुहागन महिलाओं ने सबसे पहले मां दुर्गा की मांग में सिंदूर लगाया और उन्हें मिठाई खिलाकर विदाई दी। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला की परंपरा निभाई। पूरे आयोजन में महिलाओं का उत्साह देखते ही बना।
यह परंपरा मां दुर्गा के मायके से विदा होकर ससुराल लौटने की भावनात्मक मान्यता से जुड़ी है। सिंदूर खेला के दौरान c। महिलाओं ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सुहाग की रक्षा की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद मां को अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण देते हुए विदाई दी गई।







