गाड़ी टकराने के विवाद में युवक को मारी गोली, मेडिकल अस्पताल में भर्ती

जबलपुर यशभारत। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत लमेटा घाट में गाड़ी टकराने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
इस संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चेरीताल निवासी 20 वर्षीय ऋतिक बारी पिता राजेश बारी बीती रात लमेहटा घाट से गुजर रहा था इसी दौरान गोरखपुर रामपुर निवासी राहुल उर्फ काला राम रैकवार एवं निक्की से उसकी गाड़ी टकरा गई गाड़ी टकराने से विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और इसी दौरान राहुल उर्फ काला निक्की एवं राम रैकवार ने ऋतिक के ऊपर गोली चला दी जो उसके सीधे पेट में जाकर लगी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने से युवक घायल होकर गिर पड़ा।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है।







