देश

माता की पूजा के साथ चौपाटी में दशहरा महोत्सव का शुभारंभ, देवी जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति, कल रावण दहन

कटनी, यशभारत। श्री बजरंग उत्सव समिति के तत्वावधान में चौपाटी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां जगदम्बे की पूजा अर्चना के साथ दो दिवसीय दशहरा महोत्सव का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, कार्यक्रम समन्वयक आशीष गुप्ता, अमित कनकने, यशभारत के स्थानीय संपादक आशीष सोनी, पत्रकार कमलेश सिंह, कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक ताम्रकार, आशीष कंदेले, संतोष पटेल, सुजीत द्विवेदी, महेश सोंधिया, बागीश आनंद आदि द्वारा जगतजननी मां दुर्गा, पवनसुत हनुमान जी की पूजा अर्चना करते हुए आरती उतारी गई। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति शुरू हुई। स्थानीय कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक देवी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई।
उल्लेखनीय है कि श्री बजरंग उत्सव समिति के तत्वाधान में गटकाई वर्षों से चौपाटी फर्स्ट अप्रैल ग्राउंड के पास विशाल रावण का दहन किया जाता है। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक ताम्रकार ने बताया कि इसकी तैयारियां विगत 1 महीने से लगातार चल रही थी। इस रावण को विशेष तकनीक से कुशल कारीगरों द्वारा बनाया जाता है। रामलीला मंचन के पश्चात कल 21 अक्टूबर को प्रभु श्री राम के द्वारा रावण का अंत किया जाएगा एवं विशाल रावण के पुतले का इलेट्रिक तीर द्वारा दहन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संचालन समिति के अध्यक्ष आशीष कन्देले कार्यक्रम के समन्वयक आशीष गुप्ता कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा निखिल सित्रे राजय रजक नितिन सित्रे पारस जैन वीरेंद्र ताम्रकार अंकुश रैकवार, राहुल सुहाने सुरेश साहू ओम दुबे संतोष पटेल अजय रैदास दुर्गेश पटेरिया सुनील विश्वकर्मा विनीत पिपरसानिया दीपक बिचपुरिया अनुराज रजक चंचल गुप्ता प्रमोद केसरवानी, मनोज निगम विष्णु वाजपेई अभिलेख ताम्रकार विवेक ताम्रकार निलेश विश्वकर्मा मौसम विश्वकर्मा आयुष पुरवार, सचिन निषाद शुभ सोनी अविरल शुक्ला रितेश गुप्ता सुलभ सोनी नितिन रैकवार आदि समिति के लोगों की विशेष सहभागिता है lIMG 20261020 WA1595

IMG 20261020 WA1560 IMG 20261020 WA1559

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button