Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

पूर्व महापौर पंडित विश्वनाथ दुबे जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Jabalpur, Yash Bharat.

पूर्व महापौर पंडित विश्वनाथ दुबे जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जबलपुर ,यश भारत। जबलपुर के प्रथम लोकप्रिय पूर्व महापौर पंडित विश्वनाथ दुबे जी की पुण्यतिथि पर नेहरू उद्यान (नगर निगम के सामने, गेट नंबर 2 स्थित प्रतिमा स्थल) पर एक श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर (जिला) कांग्रेस सहित उपस्थित तमाम गणमान्य नागरिकों और कांग्रेसजनों ने पंडित विश्वनाथ दुबे जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर शहर के समाज के सभी वर्गों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिन्होंने पंडित दुबे के जनहित में किए गए कार्यों और उनके मिलनसार व्यक्तित्व को याद किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को जबलपुर के विकास का स्वर्णिम काल बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनता के हितों को सर्वोपरि रखा और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button