भोपालमध्यप्रदेश

युवक की सोने की चेन झपटकर बाइक सवार बदमाश फरार

युवक की सोने की चेन झपटकर बाइक सवार बदमाश फरार

भोपाल, यशभारत। राजधानी के बागसेवनिया थाना इलाके में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। साकेत नगर के पास से अपने काम के सिलसिले में जा रहे एक युवक को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने अपना शिकार बनाया और गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिव प्रसाद नामक युवक साकेत नगर के पास से गुजर रहा था। तभी पीछे से आए अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने मौका पाकर उसके गले से सोने की चेन झपट ली और तेजी से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button