19 अक्टूबर को मनाया जाएगा पंजाबी दशहरा

19 अक्टूबर को मनाया जाएगा पंजाबी दशहरा
जबलपुर ,यश भारत। पंजाबी हिंदू एसोसिएशन के तत्वाधान में इस बार 74वां पंजाबी दशहरा महोत्सव सोमवार 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जनसंपर्क अधिकारी उमेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस बार 74वां पंजाबी दशहरा शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय गौरी घाट में मनाया जाएगा, संस्कारधानी की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप इस वर्ष 75 फुट रावण कुंभकरण के पुतलो का दहन किया जाएगा ततसंबंध में पंजाबी हिंदू एसोसिएशन की एक बैठक अध्यक्ष नरेंद्र पाल मालिक की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें वरिष्ठ सदस्य नरेश ग्रोवर इंदर विरमानी राजीव ओबेरॉय उमेश शर्मा अंशुल मलिक डॉ सुनील बहल संजय अरोरा पंकज सेठी प्रमोद मरवाह भारत कपूर दीपक वर्मा सुधीर मेहता सुशील आनंद सहित महिला समिति एवं यूथ क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे जिन्होंने इस वर्ष पंजाबी दशहरे की तैयारियां जोरों शोरों से मनाए जाने अपने-अपने विचार रखे वही सभी पदाधिकारी ने एक मतेन निर्णय लिया कि इस वर्ष पंजाबी दशहरा की आतिशबाजी बहुत ही आकर्षक रखी जाएगी जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है एवं जल्द ही समितियां का गठन भी किया जाएगा (सादर प्रकाशनार्थ) उमेश शर्मा जनसंपर्क अधिकारी 9300 107100







