देशमुख्य ख़बरें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी, चालक घायल

- बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों पर गोली चलाने का आरोप

बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों पर गोली चलाने का आरोप

यश भारत। मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर कथित गोलीबारी की खबर से हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस के अनुसार, अभिनेता पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं लगी है। घटना में उनके चालक के घायल होने की सूचना है। एक रिक्शा चालक के भी घायल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर गोलीबारी की। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है।

पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गोलीबारी का निशाना वास्तव में अभिनेता की गाड़ी थी या वारदात के पीछे कोई अन्य कारण था। घटना के संभावित मकसद और आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।फिलहाल गोलीबारी की परिस्थितियों और आरोपियों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घायलों की स्थिति के संबंध में भी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों और इसके पीछे के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधु ने ली जिम्मेदारी

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर कथित गोलीबारी के मामले में सोशल मीडिया पर गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधु की ओर से वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किए जाने की खबर है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 12 टीमें गठित की हैं। पुलिस मामले की जांच और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button