Top-5इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंराज्य

भैंस ने दिया 8 पैरों वाले बच्चे को जन्म, देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

नवरात्रि से एक दिन पहले हुई अनोखी घटना, पशु चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट होगी अतिरिक्त पैरों की वजह

नवरात्रि से एक दिन पहले हुई अनोखी घटना, पशु चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट होगी अतिरिक्त पैरों की वजह

डिंडौरी, यश भारत। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां ग्राम पंचायत केवलारी के कच्छारा टोला में दुर्गावती नामक भैंस ने आठ पैरों वाले बच्चे को जन्म दिया। शनिवार शाम हुई इस घटना की जानकारी फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों से लोग नवजात को देखने पहुंचने लगे। असामान्य शारीरिक बनावट के कारण यह घटना ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। भैंस के मालिक शिवलाल नंदा के मुताबिक, उनके क्षेत्र में इस तरह का मामला पहली बार देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि नवजात के आठ पैर हैं, लेकिन वह फिलहाल चल नहीं पा रहा है। बच्चे को देखने के लिए दूर-दराज के गांवों से भी लोग पहुंच रहे हैं।

नवरात्रि शुरू होने से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा कौतूहल है। हालांकि, नवजात की स्थिति और उसके शरीर में अतिरिक्त पैरों की मौजूदगी के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पशु चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, जन्मजात शारीरिक विकृतियां भ्रूण के विकास के दौरान असामान्यताओं के कारण हो सकती हैं। इस मामले में वास्तविक कारण जानने के लिए पशु चिकित्सकीय परीक्षण जरूरी है। फिलहाल, जांच के बिना किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button