Top-5इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमंडलामध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबईराज्य

साउंड गाड़ियां जब्त होने से नाराज संचालको ने , कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन… देंखे वीडियो

रोजगार छिनने से परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

रोजगार छिनने से परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

जबलपुर, यश भारत। शहर में साउंड और लाइट का कारोबार करने वाले संचालक इन दिनों प्रशासनिक कार्रवाई से परेशान हैं। साउंड लाइट एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि बिना उचित कारण और पूर्व सूचना के उनकी गाड़ियां जब्त की जा रही हैं। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है और परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अपनी समस्याओं को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई पर रोक लगाने और मामले की जांच कराने की मांग की है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा ने बताया कि संचालक वर्षों से मेहनत और ईमानदारी के साथ काम कर अपने परिवारों का भरण-पोषण कर रहे हैं। इसके बावजूद उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही कार्रवाई से कई लोगों का रोजगार प्रभावित हो रहा है और वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कुशवाहा के अनुसार, साउंड संचालकों की पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के साथ हुई बैठक में दो से चार साउंड बॉक्स के उपयोग की अनुमति दिए जाने की बात कही गई थी। संचालकों का दावा है कि वे निर्धारित नियमों के तहत ही काम कर रहे हैं, फिर भी उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसोसिएशन ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर राहत देने की मांग की है। प्रतिनिधियों के मुताबिक, ज्ञापन पर अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button