भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

नोएडा के 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

नोएडा के 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

भोपाल, यशभारत। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के प्रमुख 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा ईमेल मिलते ही पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से हाई अलर्ट पर आ गईं।

प्रभावित संस्थानों में एपीजे, स्टेप बाय स्टेप और डीपीएस  जैसे कई प्रतिष्ठित स्कूल शामिल हैं, जो निशाने पर बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एहतियात के तौर पर स्कूलों में हड़कंप मच गया और बच्चों को तुरंत सुरक्षित उनके घर वापस भेजा गया।

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर तैनात
धमकी मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें तुरंत संबंधित स्कूल परिसरों में पहुंच गईं। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा स्कूलों के चप्पे-चप्पे पर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मुस्तैद हैं।

ईमेल के जरिए दी गई धमकी, पुलिस जांच में जुटी
अचानक मिली इस धमकी के बाद अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन के बीच गहरी चिंता का माहौल है। गौरतलब है कि इससे पहले भी नोएडा के करीब 20 स्कूलों को इस तरह की फर्जी धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल, यह धमकी किसने और कहां से भेजी है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस और साइबर सेल की टीमें ईमेल के आईपी एड्रेस और स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button