भोपालमध्यप्रदेश

एमपी में 10 डीएसपी बने एएसपी, लोकायुक्त और पीएचक्यू में मिली नई जिम्मेदारी

मैदानी कमान से मुख्यालय तक फेरबदल: एमपी में 10 डीएसपी बने एएसपी, लोकायुक्त और पीएचक्यू में मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल, यश भारत।  मध्यप्रदेश पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं कसावटयुक्त बनाने के उद्देश्य से गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी की है। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत उप पुलिस अधीक्षक स्तर के 10 वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

गृह विभाग द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल 
उज्जैन लोकायुक्त को मिले नए एसपी: इंदौर में एसीपी कोतवाली के रूप में तैनात विनोद कुमार दीक्षित को पदोन्नत कर विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त, उज्जैन का पुलिस अधीक्षक  नियुक्त किया गया है। उनकी सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग  को सौंपी गई हैं।
पीएचक्यू में प्रशासनिक मजबूती: भोपाल के जहांगीराबाद वृत्त में पदस्थ एसीपी बिट्टू शर्मा को पुलिस मुख्यालय  भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक  के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य जिलों में नई तैनाती: इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत भोपाल और इंदौर समेत उज्जैन, बालाघाट, नर्मदापुरम और सागर जिलों में मैदानी व प्रशासनिक स्तर पर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गृह विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस पदोन्नति और फेरबदल से मैदानी पुलिसिंग और लोकायुक्त जैसी जांच एजेंसियों के कामकाज में और अधिक तेजी आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button