भोपालमध्यप्रदेश

स्टेशन बजरिया के तत्कालीन थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी बहाल, रक्षित केंद्र में रहेंगे पदस्थ

निलंबन रद्द: स्टेशन बजरिया के तत्कालीन थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी बहाल, रक्षित केंद्र में रहेंगे पदस्थ

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबन से बहाल कर दिया गया है। पुलिस उपायुक्त (जोन-1) अखिल पटेल ने तीनों पुलिसकर्मियों की बहाली के औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बहाल होने वाले पुलिसकर्मियों में निरीक्षक शिल्पा कौरव, उप निरीक्षक सूर्यमणि द्विवेदी तथा आरक्षक प्रेमशंकर चौरे शामिल हैं।

गौरतलब है कि गत 14 सितंबर 2026 को अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) भेजा गया था। जारी आदेश के तहत बहाली के उपरांत भी तीनों पुलिसकर्मी फिलहाल रक्षित केंद्र भोपाल में ही पदस्थ रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button