जबलपुरमध्य प्रदेश

मुरमुरा फैक्ट्री में 60 हजार की मशीन चोरी : योजनाबद्ध तरीक से दिया वारदात को अंजाम

जबलपुर, यशभारत। रांझी थाना अंतर्गत रिछाई स्थित मुरमुरा फै क्ट्री में चोरों ने गुरुवार की दरमियानी रात करीब 60 हजार की मशीनें और अन्य सामान पार कर, फरार हो गए। पीडि़त जब आज सुबह अपनी फैक्ट्री पहुंचा तो टूटा हुआ ताला देखकर दंग रह गया। अंदर जाकर देखा तो मशीने गायब थी। जिसके बाद थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आसपास लगे सीसी टीव्ही फुटेज खंगाल रही है।

जानकारी अनुसार द्वारका प्रसाद शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उसकी रिछाई में मुरमुरा की फैक्ट्री है। कल रात को वह अपनी फैक्ट्री बंद कर घर चला गया था, सुबह आकर देखा तो ताला टूटा हुआ मिला और यहां से मशीनें आदि गायब थीं। पुलिस आरोपियों को सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu