भोपालमध्यप्रदेश

सागर पब्लिक स्कूल रोहित नगर में पुलिस ने चलाया ट्रैफिक एजुकेशन एंड अवेयरनेस प्रोग्राम

सागर पब्लिक स्कूल रोहित नगर में पुलिस ने चलाया ट्रैफिक एजुकेशन एंड अवेयरनेस प्रोग्राम

भोपाल, यशभारत। पुलिस परिवहन एवं शोध संस्थान द्वारा आयोजित विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सागर पब्लिक स्कूल, रोहित नगर में ट्रैफिक एजुकेशन एंड अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक संजय सिंह पंवार के निर्देशन में संपन्न हुआ।

अभियान के दौरान ट्रैफिक प्रभारी ज़ोन 1, सेक्टर 3 अंजुबाला मालवीय, प्रधान आरक्षक राजीव गौतम और आरक्षक चंद्रभान बघेल ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्कूल बस चालकों और सहायक स्टाफ को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए शासन की महत्वपूर्ण राहवीर योजना के बारे में भी विस्तार से समझाया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की शपथ दिलाई गई। स्कूल प्रबंधन ने ट्रैफिक पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संजय सिंह पंवार और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button