भोपालमध्यप्रदेश

नीलम पार्क के पास अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत, साथी गंभीर

नीलम पार्क के पास अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत, साथी गंभीर

भोपाल, यशभारत। राजधानी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलम पार्क के पास रविवार  देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना में गोविंदपुरा निवासी 22 वर्षीय अशफाक खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया।

ई-रिक्शा चालक ने दिखाई इंसानियत, पहुंचाया अस्पताल
घटना के वक्त राह से गुजर रहे एक बैटरी ऑटो चालक ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल दोनों को हमीदिया अस्पताल परिसर स्थित 1250 अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद अशफाक को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सौरभ का उपचार जारी है। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर जहांगीराबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की।

पीएम के बाद परिजनों को सौंपा शव
जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार अशफाक और सौरभ देर रात शहर में घूमने निकले थे। शुरुआती जांच और  मौके पर मौजूद लोगों के बयानों के आधार पर दुर्घटना का मुख्य कारण वाहन की अत्यधिक रफ्तार माना जा रहा है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अशफाक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button