देश

ड्राई डे पर शराब की बिक्री, आरोपी गिरफ्तार

ठाणे। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन पूरे देश में शराब बिक्री पर प्रतिबंध है, ड्राई डे घोषित है। लेकिन प्रतिदिन नशा करने वालों को शराब की बोतल हर हालत में और किसी भी कीमत पर चाहिए होती है। नशेड़ियों की इसी मजबूरी का फायदा उठाकर ऊंचे दाम पर शराब की बिक्री कर रहे कलवा निवासी सुरेंद्र शेट्टी (32) को पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे कलवा मुकुंद कंपनी रोड स्थित पांडेय चाल और कलवा  रेलवे स्टेशन के बीच एक दुकान टाइप झोपड़े में शराब बेचे जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। कलवा पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद शराबियों में हड़कंप मच गया।  सब के सब फरार हो गए। शराब की बिक्री कर रहे सुरेंद्र शेट्टी को पुलिस ने हिरासत में लेकर 19 हजार 540 रुपए मूल्य की अंग्रेजी और देशी अलग अलग ब्रांड की 100 से ज्यादा छोटी बड़ी शराब की बोतलें जब्त कर ली। कलवा पुलिस ने महाराष्ट्र दारू प्रतिबन्धक कायदा के तहत मामला दर्ज कर आरपी शेट्टी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच पुलिस हवालदार पी एम जाधव कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button