कटनी

एचएलसीए के खिलाडिय़ों ने किया कटनी का नाम रोशन, हर्ष एवं मुस्कान का वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए चयन

कटनी, यशभारत। शहर के क्रिकेट खिलाडिय़ों ने अपने शानदार खेल की बदौलत राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले ट्वंटी-ट्वंटी क्रिकेट टूर्नामेंट में जगह बनाकर कटनी जिले का नाम खेल जगत में रोशन किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा अयोजित अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) अंडर-19 की टीम में एचएलसीए के दो खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन से जूनियर खिलाडिय़ों को हौंसला प्रदान किया है। जानकारी के मुताबिक एचएलसीए क्रिकेटर हर्ष मंगलानी का चयन एमपीसीए अंडर-19 टीम में किया गया है। इसी तरह महिला क्रिकेटर मुस्कान विश्वास का चयन एमपीसीए की सीनियर टी-20 टीम के लिए किया गया है। कोच हिमांशु लालवानी ने बताया कि वे कई वर्षों से इन खिलाडिय़ों में मेहनत कर रहे हैं। उनकी हर बारीकी पर काम कर रहे हैं, जिसका नतीजा है कि आज कटनी शहर के खिलाड़ी बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन कर अपनी जगह राष्ट्रीय स्तर पर बना रहे हैं। इसी का परिणाम है कि कटनी शहर के खिलाड़ी बड़े मंच पर शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बना रहे हैं। जो कि कटनी जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि हैं। इस बड़ी उपलब्धि पर विधायक संदीप जायसवाल, जेबीपी डिवीजन अध्यक्ष डॉ निशिथ पटेल, सचिव धर्मेश पटेल, कटनी डीसीए अध्यक्ष आरपी सिंह, सचिव राजेश डेविड, विभाष पाटिल, कोच हिमांशु लालवानी एवं पूर्व खिलाडिय़ों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button