भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

कार को बचाने के चक्कर में वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल का टैंकर, तेल लूटने की मची होड़

कार को बचाने के चक्कर में वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल का टैंकर, तेल लूटने की मची होड़

भोपाल, यश भारत। राजधानी के व्यस्ततम वीआईपी रोड पर एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहाँ सोयाबीन तेल से भरा एक अनियंत्रित टैंकर पलट गया। हादसे में टैंकर के ड्राइवर और क्लीनर को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में तेल बह निकला, जिसे भरने के लिए स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, टैंकर इंदौर से मंडीदीप की ओर जा रहा था। वीआईपी रोड से गुजरते समय अचानक सामने आई एक कार को बचाने के प्रयास में टैंकर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और टैंकर सड़क पर ही पलट गया।
डिब्बे और कैन लेकर पहुंचे लोग
हादसे की खबर फैलते ही आसपास के इलाके से लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सड़क पर बह रहे सोयाबीन तेल को समेटने के लिए लोगों में होड़ मच गई। लोग अपने-अपने घरों से डिब्बे, कैन, बाल्टी और अन्य बर्तन लाकर सड़क से तेल भरते नजर आए।
यातायात हुआ प्रभावित
तेल की धार सड़क पर फैल जाने से दोपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ गया, जिससे कुछ समय के लिए वीआईपी रोड पर यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर यातायात बहाल कराने का प्रयास शुरू किया। गनीमत यह रही कि चालक और क्लीनर को गंभीर चोटें नहीं आईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button