चाय पर चर्चा

यशभारत राजनंदगांव:- संसद भवन में मुखर रहने वाले राजनांदगांव क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे मिलनसार और सहज भी है वे रात्रि में 11:00 बजे अपने कार्यक्रम के व्यस्त दौरे से लौट रहे थे तभी जय स्तम्भ चौक की चौपाल में बैठे चितपरिचित नागरिकों पर उनकी नजर पड़ी उन्होंने अपनी गाड़ी रूकवाई और सहजता से आकर वे सज्जनों के साथ बैठ गए उन्होंने सभी का हाल-चाल पूछा ,जनहित के मुद्दों पर चर्चा की, पैकेट वाला फल्ली दाना खाया । इस दौरान “यश भारत” के मनमोहन शर्मा व “न्यूज़ नेशन” के पत्रकार साथी अखिलेश खोब्रागदे सम्मानीय वरिष्ठ नागरिक विनोद पांडे तथा विष्णु अग्रवाल , रहमान भाई ,हर्ष शर्मा, प्रिंस भाटिया से वे गपशप करते रहे ,उसके बाद उन्होंने गज्जू पान ठेले में पान खाया और उपस्थित लोगों के साथ में फोटो खिंचवाया और सब को धन्यवाद कर फिर आऊंगा कहकर अपने गंतव्य को रवाना हो गए।







