मध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

भीषण सड़क दुर्घटना : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर

रीवा। जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरगी नैकिन मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही अत्यंत दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खजुहा नैकिन टोला निवासी जितेंद्र कोल उम्र 40 वर्ष पिता रामसिया कोल अपनी पत्नी के साथ महसांव की तरफ से अपने गाँव नैकिन लौट रहे थे।वे जैसे ही गोरगी और नैकिन के बीच पहुँचे, तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के शरीर के चिथड़े उड़ गए और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ थाना की डायल 112 टीम तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति को संभाला।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर रूप से घायल मृतक की पत्नी को तत्काल इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।वहीं मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी भिजवा दिया गया है।गुढ़ थाना पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और संबंधित वाहन के संबंध में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button