इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

23वीं राज्य स्तरीय आर्चरी चैंपियनशिप का शुभारंभ, प्रदेशभर से जुटे तीरंदाज

खिलाड़ियों को मेहनत और अनुशासन का संदेश

23वीं राज्य स्तरीय आर्चरी चैंपियनशिप का शुभारंभ, प्रदेशभर से जुटे तीरंदाज

जबलपुर, यश भारत। मध्य प्रदेश अमेच्योर आर्चरी एसोसिएशन के तत्वावधान में 23वीं जूनियर एवं सीनियर राज्य स्तरीय आर्चरी चैंपियनशिप का शुभारंभ रविवार को हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और तीरंदाजी की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में 70 मीटर रिकर्व, 50 मीटर कंपाउंड और 30 मीटर इंडियन राउंड की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इसमें अलीराजपुर, झाबुआ, धार, धार एसएआई, इंदौर, देवास, खरगोन, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, भोपाल, नर्मदापुरम, नरसिंहगढ़, जबलपुर, सतना, रीवा, सिंगरौली, भिंड, आर्मी और सागर सहित विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लिया।

खिलाड़ियों को मेहनत और अनुशासन का संदेश

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जबलपुर कैंट विधायक अशोक रोहाणी और मध्यप्रदेश ओलिंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश अमेच्योर आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए अखिलेश जैन ने की। इस दौरान डीके विद्यार्थी, वेद कुमार, मध्यप्रदेश राज्य आर्चरी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक, पुष्पराज सिंह, अभय नायक, दिलीप गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
अशोक रोहाणी ने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। दिग्विजय सिंह ने खिलाड़ियों को खेल में निरंतर सुधार और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। अध्यक्ष सीए अखिलेश जैन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक सुविधाएं और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। वेद कुमार ने नियमित अभ्यास और खेल में निरंतर प्रगति के महत्व पर प्रकाश डाला।
जूनियर वर्ग के परिणाम
जूनियर वर्ग की कंपाउंड पुरुष स्पर्धा में राज कौरव ने प्रथम, दीक्षांत करौले ने द्वितीय और समर जटविया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कंपाउंड महिला वर्ग में त्रिज्या पाटिल प्रथम, नेहा राज द्वितीय और पारुल नंदा तृतीय रहीं।
रिकर्व पुरुष वर्ग में दीपांशु नंदा ने प्रथम, हरि ठाकुर ने द्वितीय और वंश डागर ने तृतीय स्थान हासिल किया। रिकर्व महिला वर्ग में आयशा प्रजापत प्रथम, प्रीति यादव द्वितीय और प्राची भायन तृतीय रहीं।
इंडियन राउंड पुरुष वर्ग में कुश नामदेव ने प्रथम, रोहित गुप्ता ने द्वितीय और ओम प्रकाश साकेत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंडियन राउंड महिला वर्ग में ऐश्वर्या सैनी प्रथम, निशा अहिरवार द्वितीय और भाव्या शर्मा तृतीय रहीं।
जूनियर वर्ग की स्पर्धाओं के बाद अब 28 सितंबर से सीनियर वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुरू होगी। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button