जर्जर भवन का बारजा गिरा, मलमे में दबने से बुजुर्ग की मौत, अग्रवाल बिल्डिंग में हुआ हादसा

कटनी, यशभारत। रंगनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बजाज एजेंसी के सामने जर्जर बिल्डिंग के पीछे का बारजा गिरने से एक वृद्ध प्रेमलाल गाडरी की मौत होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुसुम लाइन ट्रेडर्स में वह 10 वर्षों से काम कर रहा था। जब वह निस्तार के लिए गया था, तभी ऊपर से उसके ऊपर जर्जर भवन का बारजा गिर गया और वह उसके मलवे में दब गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जब यह हादसा हुआ, तब किसी को इस बात की जानकारी नहीं थी। जैसे ही जानकारी लगी, पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को बाहर निकलवाया मर्ग कायमी कर शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सवाल यह है शहर में अनगिनत जर्जर भवन मौजूद है लेकिन दिखावे की कार्यवाही करने के बाद नगर निगम अमला फिर शांत हो जाता है हेली की तेज बारिश में इंन जर्जर भवनों के गिरने की आशंका बनी हुई है यह हादसा इस बात का प्रमाण है जिसमें एक की मौत भी सामने आ चुकी है अब देखना यह होगा कि नगर निगम जर्जर भवनों को लेकर क्या कार्रवाई करता है।







