जबलपुरमध्य प्रदेश

घर के पास टहल रहे युवक को कार ने कुचला : मां से कहा था- आ रहा हूं, फिर नहीं लौटा घर

जबलपुर, यशभारत। रांझी थाना अंतर्गत व्हीएफजे गेट नंबर 1 में वैगनआर चालक ने घर के बाहर टहल रहे युवक को कुचल दिया और मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने परिजनों को खबर दी। जिसके बाद युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी। मृतक ने फोन पर मां से कहा था कि वह थोड़ी देर में घर लौट आएगा, लेकिन फिर दोबारा घर नहीं लौट सका। पुलिस ने मामले में 304ए की कायमी कर, फरार आरोपियों को तलाश करने में जुटी है।

रांझी थाना प्रभारी विजय परस्ते ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि स्वनि कुंडू पिता संदीप कुंडू 20 वर्ष व्हीएफजे निवासी था। जो अपने घर के पास ही टहल रहा था। घटना के कुछ समय पहले युवक की मां से बात हुई थी और कुछ देर बाद ही बैगनआर कार क्रमांक एमपी 20 सीए 3283 के चालक ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

कार में दो लोग थे सवार
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए। जिसमें साफ-साफ दिख रहा था कि कार में दो लोग सवार थे और कार की रफ्तार बहुत तेज थी। इसी चपेट में आए युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस कार क्रमांक के माध्यम से फरार आरोपियों को तलाश करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button