देश

राज्यों में भाजपा ने बनाए नए प्रभारी और सहप्रभारी, एमपी में दतिया की हार का असर, डॉ महेंद्र सिंह की जगह विप्लव देव बने प्रभारी

नई दिल्ली/ भोपाल ( यशभारत )। भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए फेरबदल में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव को मध्यप्रदेश का प्रभारी बना दिया है। वे डॉ महेंद्र सिंह की जगह लेंगे। सह प्रभारी के रूप में रेखा वर्मा की नियुक्ति की गई है। वैसे तो यह फेरबदल पार्टी की संगठनात्मक बदलाव प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन एमपी में प्रभारी बदले जाने को दतिया चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को 36 राज्यों में पार्टी के नए प्रभारियों और कई राज्यों में सह-प्रभारियों का ऐलान किया। संजय भाटिया को राजस्थान और बिप्लब कुमार देव को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद बिप्लब कुमार देब को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। रेखा वर्मा को मध्य प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से 23 सितंबर को जारी नई सूची में इन नियुक्तियों की घोषणा की गई और ये जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इससे पहले डॉ. महेंद्र सिंह मध्य प्रदेश के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बिप्लब कुमार देब 2018 से 2022 तक त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहे और 2024 में त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। रेखा वर्मा उत्तर प्रदेश की धौरहरा लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुकी हैं और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
इसके अलावा मध्य प्रदेश के चार नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को आंध्र प्रदेश का प्रभारी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राजस्थान का सह प्रभारी, पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी और खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। राजस्थान में पहले डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल प्रभारी थे। वहीं, मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी डॉ. महेंद्र सिंह के पास थी। नई लिस्ट के मुताबिक, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। तीन अन्य नेताओं को भी दो-दो राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। बिहार में हरीश द्विवेदी को प्रभारी बनाया गया है। यूपी में 4 सह-प्रभारी नियुक्त हुए हैं। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के प्रभारियों के नाम भी शामिल हैं। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। इन तीनों की नियुक्ति 18 अगस्त को ही कर दी गई थी। पार्टी ने तब कहा था कि बाकी राज्यों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति बाद में की जाएगी।

12 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में कोई सह-प्रभारी नहीं

12 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में भाजपा ने कोई सह-प्रभारी नियुक्त नहीं किया है। इसमें अंडमान- निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली एवं दमन और दीव, लद्दाख और लक्षद्वीप शामिल है। मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा में भी सिर्फ प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, कोई सह-प्रभारी नहीं है। 5 राज्यों में दो-दो सह-प्रभारी: असम, बिहार, दिल्ली, राजस्थान और तमिलनाडु में दो-दो सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। महाराष्ट्र में 3 सह-प्रभारी: बैजयंत जय पांडा प्रभारी हैं। वहीं, अमित मालवीय, सदानंद शेट तनवाडे और कमलजीत सहरावत सह-प्रभारी बनाए गए हैं।IMG 20260923 WA1239 IMG 20260923 WA11441

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button