भोपालमध्यप्रदेश
सीबीएसई पश्चिम क्षेत्र टेनिस प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार

सीबीएसई पश्चिम क्षेत्र टेनिस प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार
भोपाल, यश भारत। खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं। यह बात नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने आईईएस पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई पश्चिम क्षेत्र टेनिस प्रतियोगिता के समापन समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उच्च स्तर पर प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश और गुजरात के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन अवसर पर विभिन्न वर्गों के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने निगम अध्यक्ष का भी सम्मान किया।






