भोपालमध्यप्रदेश
फतेहगढ़ इलाके में महिला ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात

फतेहगढ़ इलाके में महिला ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात
भोपाल,यशभारत। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहगढ़ इलाके में एक 35 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से वाजपेयी नगर मल्टी की रहने वाली संगीता कनाडे पत्नी मुकेश कनाडे बीते कुछ महीनों से अपने पति के साथ फतेहगढ़ मस्जिद के पास किराए के मकान में रह रही थी। महिला ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है







