मध्य प्रदेशराज्य

​’ऑपरेशन ईगल क्लॉ’ का शिकंजा: ओडिशा से भोपाल होते हुए ढाबे तक… 53 किलो गांजे के साथ कार जब्त, 5 गिरफ्तार

 

गोटेगांवlनरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे OPERATION EAGLE CLAW के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 53 किलोग्राम अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त काले रंग की फ्रॉन्क्स कार सहित कुल लगभग 18 लाख रुपये का मशरूका जप्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा कार के माध्यम से जिले में लाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने एएसपी संदीप भूरिया के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी तेंदूखेड़ा अभिनव मिश्रा एवं डीएसपी उमेश तिवारी के नेतृत्व में 5 विशेष टीमों का गठन किया।

टीमों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 एवं 45 सहित प्रमुख मार्गों पर सघन नाकेबंदी की गई।

Screenshot 20260920 180657.WhatsApp

जानकारी मिली कि तस्कर भोपाल की ओर से तेंदूखेड़ा की ओर आ रहे हैं। नरसिंहपुर जिले की सीमा पर घेराबंदी की गई। भोपाल की ओर से आ रही काले रंग की कार को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ने तेज गति से वाहन भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर ग्राम ढिलवार के पास स्थित एक ढाबे के सामने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

तलाशी में पिछली सीट के नीचे बनी डिक्की में छिपाकर रखा 53 किलो गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी:

1. कमलेश ठाकुर (48) निवासी उदयपुरा, रायसेन

2. प्रेमचंद नायक (38) निवासी उस्तपदा, ओडिशा

3. बबुला नायक (41) निवासी राजपुर, ओडिशा

4. हेमंता लीमा (25) निवासी सुंदरपुर, ओडिशा

5. दुर्गेश रघुवंशी (37) निवासी रहमा, उदयपुरा, रायसेन

सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी गाडरवारा अशोक चौहान, तेंदूखेड़ा किशोर वामनकर, मुगवानी दिलीप सिंह, उपनिरीक्षक आशीष बोपचे, गौरव नेमा सहित अन्य स्टाफ की कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button