भोपालमध्यप्रदेश

भोपाल, यश भारत

मिसरोद में युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू

भोपाल, यश भारत। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय युवक द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, शिवरामकृष्ण पांडे उम्र 35 वर्ष ने शनिवार शाम अपने घर में फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के वक्त परिवार के लोग घर पर मौजूद नहीं थे। देर रात जब परिजन घर लौटे, तो युवक को फंदे पर लटका देख उन्होंने तुरंत मिसरोद थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button