Top-5जबलपुरमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

गोरा बाजार थाना क्षेत्र की घटना

जबलपुर,यशभारत। गोरा बाजार थाना क्षेत्र के तिलहरी में डी-मार्ट के सामने बीती रात चिकन दुकान पर रेट को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि दुकान संचालक सिकंदर ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की जमकर मारपीट की और उसे खंदारी नाले के पुल से नीचे नाले में फेंक दिया। घटना में युवक की मौत हो गई। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी अर्जुन सिंह के रूप में हुई है, जो जबलपुर के पिंक सिटी बिलहरी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक अर्जुन अपने जीजा रूपेंद्र के साथ सिकंदर की चिकन दुकान पर पहुंचा था। यहां चिकन के रेट को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि सिकंदर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अर्जुन के साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि मारपीट के बाद अर्जुन को खंदारी नाले के पुल के पास ले जाया गया और पुल से नीचे नाले में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही गोरा बाजार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सिकंदर सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस विवाद की पूरी परिस्थितियों और युवक को नाले में फेंके जाने की घटना की जांच कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button