भोपाल
जल संसाधन मंत्री से मिलने से पहले लेनी होगी अनुमति

जल संसाधन मंत्री से मिलने से पहले लेनी होगी अनुमति
– विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जारी किए नए निर्देश
भोपाल, यश भारत । जल संसाधन विभाग में मंत्री से अधिकारियों और कर्मचारियों की सीधे मुलाकात अब अनुमति के बाद ही हो सकेगी। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए मुलाकात के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए हैं। नए आदेश के अनुसार विभागीय अधिकारी और कर्मचारी जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से बिना अनुमति सीधे मुलाकात नहीं कर सकेंगे। विभागीय विषयों को लेकर मंत्री से मिलने के लिए पहले संबंधित अनुमति प्राप्त करनी होगी।







