कटनी

त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, गायत्री नगर पुलिया के पास गश्त के दौरान कट्टा लेकर घूम रहे बदमाश को पुलिस ने दबोचा

कटनी, यशभारत। त्योहारों को देखते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और आदतन अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व से 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज भी हैं। कोतवाली टीआई राखी पांडे ने बताया कि गायत्री नगर पुलिया के पास अतुल निषाद पिता महेश निषाद निवासी राजेश किराना के पास, खिरहनी फाटक को हिरासत में लेकर तलाशी लेने पर उसकी कमर में 315 बोर का देशी कट्टा और पेंट की जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस जांच में आरोपी अतुल निषाद के खिलाफ कोतवाली थाना क्षेत्र में पूर्व से छह आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी राखी पाण्डेय, खिरहनी चौकी प्रभारी किशोर कुमार द्विवेदी, प्रधान आरक्षक रामपाल बागरी, वीरेन्द्र तिवारी, आरक्षक अजय प्रताप सिंह, राहुल तिवारी एवं अभिषेक राय की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button