MP Board कराएगा शिक्षक पात्रता परीक्षा, ऑनलाइन की जगह अब OMR सीट पर, देखेंकब होगा एग्जाम

MP Board कराएगा शिक्षक पात्रता परीक्षा, ऑनलाइन की जगह अब OMR सीट पर, देखेंकब होगा एग्जाम
भोपाल,यशभारत। मध्यप्रदेश में कार्यरत प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET 2026) के पैटर्न और आयोजन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के परिपालन में होने जा रही इस परीक्षा को अब कर्मचारी चयन मंडल की जगह [माध्यमिक शिक्षा मंडल आयोजित करेगा।
राज्य सरकार की नई अधिसूचना के तहत परीक्षा का मोड पूरी तरह बदल दिया गया है। पूर्व में प्रस्तावित ऑनलाइन परीक्षा को निरस्त कर अब इसे दिसंबर महीने में 2 दिनों के दौरान ऑफलाइन (OMR सीट आधारित) माध्यम से कराने की तैयारी है। इससे पहले ESB ने ऑफलाइन परीक्षा कराने में असमर्थता जताई थी, जिसके बाद सरकार ने एमपी बोर्ड को परीक्षा की कमान सौंपी है।
परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी 18 सितंबर तक अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं, जबकि 20 सितंबर तक भरे हुए फॉर्म में संशोधन का अवसर प्रदान किया गया है।








