इंदौरभोपालमध्य प्रदेश

गणेश जुलूस में खूनी झड़प: इंदौर में डीजे पर नाचने को लेकर चाकूबाजी, एक युवक की मौत

गणेश जुलूस में खूनी झड़प: इंदौर में डीजे पर नाचने को लेकर चाकूबाजी, एक युवक की मौत

भोपाल, यश भारत।  इंदौर शहर में गणेश उत्सव की खुशियों के बीच उस वक्त मातम छा गया, जब गणेश जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने की बात को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गानों की धुन पर थिरक रहे युवाओं के बीच अचानक कहासुनी हुई और दो नाबालिगों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से जुलूस में भगदड़ मच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, जुलूस के दौरान डीजे पर डांस करने की जगह को लेकर कृष्णा पवार का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर दो नाबालिगों ने जेब से चाकू निकालकर कृष्णा पर जानलेवा हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले में कृष्णा लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़ा, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने खून से लथपथ कृष्णा को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है और वारदात में शामिल नाबालिग आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button