जबलपुरभोपालमध्य प्रदेश
यशभारत कार्यालय मुंबई और जबलपुर पॉवर में विराजित भगवान श्री गणेश
सवैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई स्थापना

मुंबई, जबलपुर यशभारत। लोकप्रिय दैनिक यशभारत के मुंबई 616/डी विंग फ्लोरल डेक प्लाजा परिसर सीएचएसएल, सेंट्रल एमआईडीसी रोड के सामने, अंधेरी ईस्ट स्थित कार्यालय में गौरीपुत्र भगवान श्री गणेश की विधि विधान के साथ स्थापना की गई। भगवान श्री गणेश का पूजन भक्ति भाव के साथ राजेन्द्र जैन राजू भैया, अरुणा राजेन्द्र जैन ने की।
इस मौके पर तन्वी, अनीता, शैली, दीपू, जीविका, पंडित बालू, लियाकत आदि मौजूद रहे। इसी तरह जबलपुर पॉवर एंड टेक्निकल में भी विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की सवैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापना की गई। जबलपुर पॉवर परिवार ने बुद्धि का दाता से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। इस अवसर पर पप्पू कोरी, धीरज दाहिया, नितिन तिवारी, निखिल पांडे जितेन्द्र अमित यादव आदि मौजूद रहे।







