इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

नगना तिराहे पर ट्राला फंसने से लगा लंबा जाम

सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों से आए दिन जाम और हादसे का खतरा, जिम्मेदारों से कार्रवाई की मांग

जबलपुर–कटंगी मार्ग पर बेलखाडू के समीप नगना तिराहे पर बुधवार को एक ट्राला सड़क किनारे फंस जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी जानकारी के अनुसार ट्राला क्रमांक एमएच 40 सीटी 0882 नगना तिराहे के पास सड़क किनारे फंस गया था। इसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया, जिसके दौरान मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और दोनों तरफ लंबा जाम लग गया था स्थानीय लोगों एवं राहगीरों का कहना है कि नगना तिराहे के आसपास लंबे समय से ट्रक और ट्राले सड़क के दोनों किनारों पर खड़े किए जाते हैं।

WhatsApp Image 2026 09 11 at 20.18.50

भारी वाहनों के इस तरह खड़े रहने से सड़क का मार्ग संकरा हो जाता है और आमने-सामने से बड़े वाहनों की क्रॉसिंग के दौरान परेशानी होती है। कई बार जाम की स्थिति बनने के साथ हादसे का खतरा भी बना रहता है लोगों का कहना है कि पहले भी सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण घटनाएं हो चुकी हैं, इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नगना तिराहे के दोनों ओर सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग पर तत्काल रोक लगाई जाए और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए जिम्मेदार विभाग नियमित कार्रवाई करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button