भोपालमध्य प्रदेश

स्वास्थ्य व्यवस्था के मुद्दे पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग, पुलिस से हुई झूमाझटकी

स्वास्थ्य व्यवस्था के मुद्दे पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग, पुलिस से हुई झूमाझटकी

भोपाल, यश भारत । मध्यप्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकार की कथित लापरवाही के विरोध में भोपाल युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के निवास का घेराव करने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर विरोध जारी रखते रहे। यश घनघोरिया ने आरोप लगाया कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों दवाइयों और एंबुलेंस की कमी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में आम जनता परेशान है और सरकार अपनी जवाबदेही से बच रही है। युवा कांग्रेस नेताओं ने रीवा की घटना का हवाला देते हुए स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की। भोपाल जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित दुबे ने कहा कि सरकार को स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर जवाब देना चाहिए। प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता और युवा कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button