
राजस्थान में बीजेपी ‘मिशन- 2023’ की तैयारियों में जुट गई है। ट्राइबल बेल्ट में बीजेपी ने खुद को मजबूत करने के लिए शनिवार को सवाई माधोपुर में ST विशिष्टजन सम्मेलन बुलाया है। सम्मेलन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- इंडियन नेशनल कांग्रेस सिर्फ नाम है। इंडियन नहीं है। कांग्रेस सिर्फ भाई-बहन की पार्टी है।
नड्डा ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में परिवारवाद पर आधारित राजनीति पर भी तंज कसा। महिला और दलित उत्पीड़न पर नड्डा ने कहा- कांग्रेस के नेता पुलिस को धमकाते हैं।







