मध्य प्रदेशराज्य

खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे दो मासूम : पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

सागर, यशभारत l शहर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैंसा के पास बेहद हृदयविदारक हादसा सामने आया है। यहां पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में गिरने से दो मासूम सगे भाइयों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से ही मृतक बच्चों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगवानगंज (रेलवे ब्रिज के पास) निवासी भागीरथ बंसल के दो बेटे—कार्तिक बंसल (8 वर्ष) और उसका छोटा भाई मक्कू बंसल (3 वर्ष)—ग्राम भैंसा के पास स्थित एक कुएं के समीप खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने के कारण दोनों मासूम गहरे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे।

घटना को देख आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी। कैंट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया।

कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हुई है। पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार कर उन्हें मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button