इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

देश मे 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में जबलपुर को मिला तीसरा स्थान

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में तीसरी रैंक,77 AQI के साथ शहर ने भोपाल, इंदौर और लखनऊ जैसे शहरों को पीछे छोड़ा

जबलपुर, यश भारत। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत हुए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में जबलपुर ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने यह सम्मान प्राप्त किया।
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 77 दर्ज किया गया, जो वायु गुणवत्ता के लिहाज से बेहतर स्थिति को दर्शाता है। नगर निगम ने इस उपलब्धि के पीछे सड़क से उड़ने वाली धूल पर नियंत्रण, नियमित सफाई और पानी के छिड़काव के साथ पौधारोपण और कचरा प्रबंधन को प्रमुख कारण बताया है।

WhatsApp Image 2026 09 07 at 15.58.39


शहर की प्रमुख सड़कों पर मैकेनिकल स्वीपिंग के साथ नियमित स्प्रिंकलिंग कर धूल को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए। वहीं खुले में कचरा और सूखी पत्तियां जलाने पर रोक लगाने के साथ डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और कचरे के वैज्ञानिक निपटान पर भी जोर दिया गया। शहर के पार्कों, डिवाइडरों और अन्य स्थानों पर पौधारोपण से हरित क्षेत्र बढ़ाने की कवायद भी की गई।
महापौर और निगमायुक्त ने इस उपलब्धि का श्रेय शहरवासियों, सफाई मित्रों और नगर निगम के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा के लिए किए जा रहे प्रयासों को आगे भी जारी रखा जाएगा।
सम्मान समारोह में अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, कार्यपालन यंत्री जीएस मरावी और निज सहायक आनंद सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button