भोपालमध्य प्रदेश
जे.के. रोड पर चला अतिक्रमण विरोधी अभियान चार ट्रक सामान जब्त, 17 ठेले समेत टेबल कुर्सियां हटाईं

जे.के. रोड पर चला अतिक्रमण विरोधी अभियान
चार ट्रक सामान जब्त, 17 ठेले समेत टेबल कुर्सियां हटाईं
भोपाल यश भारत। जे.के. रोड क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई की गई। करीब दो घंटे चली कार्रवाई के दौरान सड़क एवं सार्वजनिक स्थल पर लगाए गए ठेले काउंटर टेबल कुर्सी स्टूल सहित अन्य सामान जब्त किया गया। इस दौरान मौके से कुल 17 ठेले एवं अन्य सामग्री जब्त की गई। कार्रवाई में करीब चार ट्रक सामान जब्त कर हटाया गया।अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था। इसी के चलते अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। संबंधित अमले ने मौके से अतिक्रमणकारी सामग्री हटाकर जब्त की।






