
सुधांशु तिवारी की रिपोर्ट / सागर, यशभारत। क्षेत्र में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भारी तूल पकड़ लिया है। एक ओर जहां जहरीली शराब के सेवन से कई घरों के चिराग बुझ गए, वहीं दूसरी ओर मौतों की वास्तविक संख्या को लेकर जिला प्रशासन, राज्य सरकार और विपक्ष के दावों में भारी विरोधाभास नजर आ रहा है।
आंकड़ों को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक खींचतान मामले में जिला प्रशासन का कहना है कि अब तक केवल 12 मौतों की ही आधिकारिक पुष्टि हुई थी जो की अब 19 बताई जा रही है, जबकि अन्य मौतों का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। दूसरी ओर, कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर मौतों के असल आंकड़े छिपाने का गंभीर आरोप लगाया है। विपक्ष का दावा है कि इस त्रासदी में अब तक 25 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल, अजीबो-गरीब दहशत में मृतकों के हो रहे अंतिम संस्कार
ज्यादातर मृतक 25 से 35 वर्ष के युवा राजनीतिक बयानबाजी और प्रशासनिक दावों से इतर, इस दुखद घटना का सबसे खौफनाक पहलू यह है कि इस त्रासदी में जान गंवाने वाले अधिकतर लोग 25 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के थे। ये वे युवा थे, जिन पर अपने पूरे परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी थी। इनके अचानक चले जाने से कई मासूम बच्चे बेबस और बेसहारा हो गए हैं।
दिहाड़ी मजदूरी से संवरती जिंदगी को लील गई जहरीली शराब, बेसहारा छोड़ गई दो मासूम और वृद्ध पिता 30 साल के करतार सिंह लोधी अपने हाथों में उम्मीदें और आंखों में अपने बच्चों के बेहतर कल के सपने लिए मजदूरी के लिए घर से निकले थे। मेहनत-मजदूरी से मिलने वाली दिहाड़ी से ही उनके घर का चूल्हा जलता था। करतार अपने छोटे से परिवार के लिए रीढ़ की हड्डी थे, लेकिन किसे पता था कि बंडा क्षेत्र में फैली जहरीली शराब का काला साया उनके हंसते-खेलते घर को हमेशा के लिए अंधेरे में धकेल देगा।
शोकाकुल महिलाएं एक दूसरे को ढांढस देते हुए। जहरीली शराब के सेवन से अचानक करतार की तबीयत बिगड़ी और देखते ही देखते उनकी सांसें थम गई। करतार तो चले गए, लेकिन अपने पीछे छोड़ गए एक ऐसा दर्द और सन्नाटा, जिसे पूरा कर पाना अब नामुमकिन है। अनजान मासूमों के सिर से उठा साया करतार के परिवार में उनकी 3 साल की मासूम बेटी और 2 साल का छोटा बेटा है।

वे बच्चे इतने छोटे हैं कि उन्हें यह भी समझ नहीं है कि अब उनके पिता कभी लौटकर नहीं आएंगे। पिता के हाथों से मिलने वाली दुलार की जगह अब घर में पसरे मातम ने ले ली है। वे दोनों मासूम दुनिया की समझ से बेखबर, बस अपने घर में बिखरे दुख के माहौल को निहार रहे हैं। वृद्ध पिता के कंधों पर दुखों का पहाड़-करतार के वृद्ध पिता जोधन सिंह, जो खुद इस उम्र में मजदूरी करके परिवार का सहारा बनते थे, आज अपने जवान बेटे की अर्थी उठाकर पूरी तरह टूट चुके हैं। जिस उम्र में बेटे को पिता का सहारा बनना चाहिए था, उस उम्र में जोधन सिंह पर अब दो छोटे पोते-पोतियों और पूरे
जहरीली शराब ने उजाड़े चार परिवार एक ही श्मशान में जलीं चार चिताएं
जहरीली और नशीली शराब के घातक सेवन ने ग्राम नौसाज़ को गहरे शोक और सन्नाटे में धकेल दिया है। गांव के चार लोगों की संदिग्ध नशीली शराब पीने से अकाल मृत्यु हो गई, जिसके बाद एक साथ चार घरों के चिराग बुझ गए। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के करतार लोधी, दिग्विजय लोधी, कम्मू अहिरवार और राजेंद्र लोधी ने नशीली शराब का सेवन किया था। शराब पीते ही सभी की तबीयत बिगड़ने लगी और जब तक उन्हें समुचित इलाज मिल पाता, तब तक चारों ने दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना के बाद जब एक साथ चारों मृतकों की अंतिम यात्रा निकली, तो पूरा गांव रो पड़ा। श्मशान घाट पर एक साथ चार चिताएं जलों और नम आंखों से ग्रामीणों ने उन्हें मुखाग्नि दी। एक ही दिन चार परिवारों के मुख्य सदस्यों को खो देने से गांव में चूल्हे तक नहीं जले और चारों ओर केवल सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीणों में इस त्रासदी को लेकर भारी आक्रोश और शोक है। अवैध व जहरीली शराब के कारोबार पर कड़े प्रशासनिक प्रहार की मांग उठ रही है ताकि भविष्य में किसी और का परिवार इस तरह न उजड़े।
परिवार के पालन-पोषण का संकट आ खड़ा हुआ है। बूढ़ी आंखों में आंसू संभाले जोधन सिंह अब बस अपने मासूम पोते पोतियों के भविष्य को लेकर बदहवास और चितित हैं। बंडा शराब त्रासदी में करतार सिंह तो महज एक आंकड़ा बनकर रह गए,







