भोपालमध्य प्रदेश

भारी बारिश के चलते भोपाल में 11 अगस्त को सभी स्कूल बंद, नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा आदेश शिक्षक कर्मचारी स्कूल में रहेंगे मौजूद

भारी बारिश के चलते भोपाल में 11 अगस्त को सभी स्कूल बंद, नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी

सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा आदेश शिक्षक कर्मचारी स्कूल में रहेंगे मौजूद

भोपाल यश भारत। राजधानी में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और इससे पैदा हुई परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने भोपाल जिले के सभी स्कूलों में मंगलवार 11 अगस्त को विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी अभिनव आर्य ने सोमवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी किया।

आदेश के मुताबिक भोपाल जिले में संचालित सभी शासकीय अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों की 11 अगस्त को छुट्टी रहेगी। यह आदेश मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE), CBSE, ICSE समेत अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूलों पर भी लागू होगा। शिक्षक कर्मचारियों को स्कूल पहुंचना होगा , विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किए जाने के बावजूद शिक्षक और अन्य कर्मचारियों को विद्यालयीन समय में स्कूल के कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संस्था प्रमुखों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।खतरनाक रास्तों वाले स्कूलों में राहत , आदेश में बारिश के कारण उत्पन्न जोखिम को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। अत्यधिक वर्षा बाढ़ सड़क मार्ग अवरुद्ध होने नदी नालों में उफान अथवा अन्य कारणों से जिन विद्यालयों तक पहुंचना जोखिमपूर्ण है वहां शिक्षक कर्मचारियों को केवल उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जोखिम लेकर स्कूल पहुंचने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति का अलग से सत्यापन कर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने विकासखंड शिक्षा अधिकारियों विकासखंड स्रोत समन्वयकों संकुल प्राचार्यों और संबंधित संस्था प्रमुखों को आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित करने को कहा है। आदेश 10 अगस्त से प्रभावी कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button