8 वर्षीय मासूम के साथ हुई दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश : 100 दिन में फैसला और 1 करोड़ मुआवजे की मांग

नरसिंहपुर ।जिले के गोटेगांव ग्राम गौरतला में 8 वर्षीय मासूम के साथ हुई दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। पीड़ित परिवार को न्याय और बच्चों की सुरक्षा की गारंटी की मांग को लेकर पूर्व पार्षद जितिन राज के नेतृत्व में सैकड़ों नागरिकों ने तहसीलदार गोटेगांव को ज्ञापन सौंपा।
नागरिकों ने कहा कि अब और देरी बर्दाश्त नहीं होगी। प्रशासन तत्काल ठोस कदम उठाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।
*ज्ञापन की 10 प्रमुख मांगे:*
.100 दिन के भीतर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर निर्णय
.पीड़ित परिवार को
1 करोड़ रुपये का आर्थिक मुआवजा
.निर्णय तक परिवार को पुलिस सुरक्षा
.सभी स्कूल-कॉलेज में अनिवार्य सीसीटीवी कैमरे
.हर स्कूल में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था
.प्रत्येक स्कूल में प्रशिक्षित चौकीदार की तैनाती
.बच्चों के लिए पर्याप्त कुर्सी-बेंच की व्यवस्था
.स्कूल परिसर को जलभराव और गंदगी से मुक्त करना
.स्कूल खुलने-बंद होने के समय पुलिस अधिकारी की उपस्थिति
.हर स्कूल में “गुड टच-बैड टच” पर जागरूकता कक्षाएं और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा
ज्ञापन सौंपते समय नागरिकों ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा तभी सार्थक होगा जब स्कूल सुरक्षित होंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में जितिन राज, शिवम, लक्ष्मी नारायण तिवारी, शुभम पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और अभिभावक शामिल थे।







